गुम है किसी के प्यार में करिश्मा और मोहित… सेट पर साथ आते हैं व साथ खाते हैं विहान और स्नेहा

0

‘गुम है किसी के प्यार में’ शो का नया कपल ऑफस्क्रीन प्यार करते हुए  पाया गया है। ये लव बर्ड मोहित अका विहान वर्मा और करिश्मा अका स्नेहा भावसर है। दोनों सेट से लेकर सेट के बाहर तक साथ-साथ ही दिखाई देते हैं। दोनों साथ आते हैं और साथ में खाना खाते हैं। इस कपल से पहले इसी शो में एक और कपल को प्यार हो गया था। यहीं नहीं दोनों प्यार के बंधन में बंधते ही शादी भी कर ली। हम  बात कर रहे हैं विराट का किरदार कर रहे हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की। ऐश्वर्या शर्मा इस शो में पाखी का रोल कर रही थीं, जिन्होंने शो को छोड़ दिया है। अब इस शो के सेट पर विहान और स्नेहा को भी प्यार हो गया है। दोनों सेट पर एक-दूसरे को निहारते रहते हैं।

 

स्नेहा के प्यार में गुम हैं विहान…

टीवी स्टार के लिए ये आम बात हो गई है। आमतौर पर टीवी शो के सेट पर ही कलाकारों को उनका प्यार मिल जाता है। टीवी स्टार अक्सर सेट पर ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाते-बनाते एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और ऑफस्क्रीन जोड़ी बना लेते हैं। यही शो गुम है किसी के प्यार में भी हो रहा है। पहले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की रील से रियल जोड़ी बनी। अब विहान और स्नेहा भी एक-दूसरे के प्यार में गुम हो गए हैं।

सेट पर नील को मिली थी ऐश्वर्या शर्मा…

नील भट्ट और एश्वर्या शर्मा की मुलाकात भी टीवी शो के सेट हुई और ये फिर एक दूजे को दिल दे बैठे और शादी भी कर ली। वहीं अब इसी शो के सेट से एक अपडेट है कि एक और टीवी कपल को एक दूसरे से प्यार हो गया है। कपल ने अपने रिलेशनशिप को 2 साल तक सबसे छिपाए रखा था। कपल ने सगाई करने के बाद फैंस को इसके बारे में जानकारी दी थी। सेट पर एक नया कपल बन गया है। शो में मोहित और करिश्मा का रोल प्ले करने वाले विहान वर्मा और स्नेहा भावसर दोस्तों से ज्यादा है। दोनों सेट पर एक- दूसरे के साथ अपना समय बिताते हैं।

विहान के साथ ही खाना खाती हैं स्नेहा…

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विहान वी वर्मा और स्नेहा भावसर के भी अफेयर के रुमर्स हैं। ये दोनों टॉप टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में मोहित चव्हाण और करिश्मा चव्हाण का रोल प्ले कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये जोड़ी अच्छे दोस्त से कहीं ज्यादा है। दोनों अपना सारा समय सेट पर साथ बिताते हैं। वहीं रिपोर्ट की माने तो सेट से एक सूत्र ने बताया कि विहान और स्नेहा एक साथ आते हैं और साथ में खाना भी खाते हैं वे दोनों सेट पर अपने नए प्यार का लुत्फ उठा रहे हैं।

पूछने पर हंस पड़ी करिश्मा अका स्नेहा…

लव बर्ड स्नेहा और विहान का सोशल मीडिया फीड भी उनकी एक साथ की तस्वीरों से भरा हुआ है। बता दें कि इससे पहले एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को इसी शो के सेट पर प्यार हो गया था और उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली. वहीं एक्ट्रेस आयशा सिंह शो के प्रोड्यूसर राजेश राम सिंह के बेटे ईशान राजेश सिंह को डेट कर रही हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इसे लेकर जब भावसार से बात की गई तो वह हंस पड़ीं और “सिर्फ अच्छे दोस्त” वाले रुख को बनाए रखा, जबकि वर्मा रिएक्शन के लिए मौजूद नहीं थे।

 

Also Read : सालों से संग्रहालय की धूल फांक रहा था ‘सेंगोल’, जिसने बनाया था उसी ने किया ठीक

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More