कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन

0

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह का गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन (passedaway) हो गया। वह 80 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

एम. एस. रामैया अस्पताल के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, “सिंह का गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दिल का दौरा पड़ने के बाद सुबह 11.54 बजे निधन हो गया। ”

पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे सिंह सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती थे। छह दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस के नेता रहे सिंह, दक्षिण भारतीय राज्य में जनता दल-सेक्युलर के साथ गठबंधन सरकार में 28 मई 2004 से तीन फरवरी 2006 तक मुख्यमंत्री रहे। सिंह 2009 से 2014 तक बीदर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और राज्य के उत्तरी जिले कलाबुरगी के जेवारगी विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने गए।  25 दिसंबर 1936 को जन्मे सिंह एक राजपूत थे। वह 1999-2004 तक सत्तारूढ़ दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

read more: अथिया : भारतीय कला से प्रेरित परिधानों की मुरीद रही हूं

कलबुर्गी जिले के जेवार्गी कस्बे में 23 दिसंबर 1936 को जन्मे धरम सिंह कर्नाटक के 17वें मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी गुलबर्गा में एक निर्दलीय पार्षद के तौर पर शुरू की थी। उस वक़्त नगर पालिका का चुनाव उन्होंने अपने भाई के ख़िलाफ लड़ा था।

वे 1960 में कांग्रेस में शामिल हो गए और हमेशा कांग्रेसी रहे। साल 2004 में मुख्यमंत्री बनने से पहले धरम सिंह विभिन्न मुख्यमंत्रियों की सरकारों में मंत्री रहे। इनमें देवराज उर्स, गुंडू राव, एस बंगारप्पा, वीरप्पा मोइली और एसएम कृष्णा जैसे मुख्यमंत्री शामिल हैं।

फिर जब 2004 के चुनाव के बाद राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनी तो कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद धरम सिंह ही थे। इस दौरान उन्होंने जनता दल-सेकुलर (जद-एस) के साथ मिलकर सरकार चलाई।

हालांकि बाद में जद-एस के एचडी कुमारस्वामी ने समर्थन वापस ले लिया। इससे 2006 में धरम सिंह सरकार गिर गई। उन्होंने 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा। और संसद में राज्य की बीदर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भी किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More