नहीं रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश जौहरी, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस….

0

यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. दिनेश जौहरी का आज निधन हो गया, वो लम्बे समय चल रहे थे। लेकिन आज सुबह आठ बजे के करीब जौहरी ने अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद चिकित्सा क्षेत्र में शोक पसर गया है । आपको बता दें कि, बीजेपी की सरकार के समय में डॉ. जौहरी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं । उनके निधन के बाद आवास पर आस – पास के लोगो का तांता लगना शुरू हो गया है। ऐसे में भारी संख्या में लोगो ने एकत्रित होकर अपने परिवार को सांत्वना देने पहुंचे है।

बता दे कि, जौहरी ने 80 साल की आयु में अंतिम सांस ली है। बीते लम्बे समय से वो बीमार चल रहे थे, उन्हे फेफड़ों और लीवर संबंधित दिक्कते हो रही थी। जिसका उनका इलाज चल रहा था। इसी वजह से बीते साल नवंबर में दिक्कते बढने की वजह से उन्हें एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भी ले जाया गया था । शुक्रवार की सुबह आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है. उनके निधन पर बीजेपी समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

इस दिन होगा अंतिम संस्कार

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ जौहरी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित आवास पर बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

कल्याण सिंह सरकार में संभालते थे स्वास्थ्य मंत्री पद

आपको बता दें कि डॉक्टर जौहरी बरेली शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे, जिसके बाद साल 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।उन्हें कल्याण सिंह का काफी करीबी माना जाता था। डॉ जोहरी के बेटे राहुल जौहरी बीसीसीआई और डिस्कवरी चैनल में अहम संभाल चुके है।

also read : क्या है Five Eyes अलायंस ? भारत – कनाडा विवाद के बीच बटोर रहा है सुर्खियां ..

1985 में मिला था पहली बार भाजपा का टिकट

डॉक्टर जौहरी शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। शहर के प्रेम नगर में उनका आवास है। उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More