अब फूड डिलीवरी एप से मंगा सकेंगे दूध, ब्रेड और अंडा

0

फूड डिलीवरी एप खाने के साथ-साथ अब जल्द ही रोजमर्रा की चीजें भी डिलीवर करेगी। मोस्ट पॉपुलर फूड डिलीवरी एप Swiggy अब घर-घर दूध, ब्रेड और अंडे डिलीवर करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने सब्सक्रिप्शन-बेस्ड डिलीवरी बिजनेस Super में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 680 करोड़ रुपये) इनवेस्ट करेगी। Super के जरिए Swiggy दूध और रोजमर्रा की अन्य चीजें डिलीवर करती है।

Swiggy ने पिछले साल Super को खरीदा था। अभी इसके जरिए बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर समेत 6 शहरों में रोज 1 लाख से ज्यादा डिलीवरी की जा रही है।

Swiggy ने हाल ही में Swiggy Stores के जरिए हाइपर-लोकल डिलीवरी और Swiggy Daily के जरिए घर के बने खाने की सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस देना शुरू किया है।

कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में 1 बिलियन डॉलर जुटाए थे और 500-600 मिलियन की व्यवस्था कर रही है। दूध और अन्य जरूरी सामानों की डिलीवरी के क्षेत्र में Swiggy Super का मुकाबला Milkbasket और DailyNinja से होगा।

Super पर हफ्ते, महीने और तीन महीने के हिसाब से दूध की डिलीवरी ली जा सकती है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ब्रेड और अंडे भी मंगाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वाले पढ़ लें ये खबर, जल्द मिल सकती है खुशखबरी…

यह भी पढ़ें: योगी सरकार बदलेगी भिखारियों की लाइफ स्टाइल!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More