योग दिवस पर मार्डन अवतार में नजर आये सीएम, पहनी भगवा टी-शर्ट

0

आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का अलग ही रूप देखने को मिला। हमेशा से भगवा रंग के धोती कुर्ता में नजर आने वाले सीएम आज मार्डन अवतार में नजर आये। दरअसल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीएम योगी भगवा रंग की टी शर्ट में नजर आये। सीएम के साथ  गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उपराज्यपाल राम नाईक और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने योग किया।

Also Read :  ये है पुलिसवालों का मॉडल शॉप, खूब छलकते हैं जाम, देंखे वीडियो

जबकि बाकी के लोग डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और राजनाथ अन्य मंत्रियों ने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी। उनके साथ योग कर रहे राम नाईक ने सफेद रंग की योग दिवस लिखा हुआ टी-शर्ट पहन रखी थी। योगी आदित्यनाथ के योग कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लगभग 2000 जवानों ने भी हिस्सा लिया।

पहली बार टी शर्ट में नजर आये सीएम

हमेशा से भगवा रंग की धोती और सूती कपड़े के कुर्ता ही पहनते हैं सीएम। इसके अलावा कानों में सोने का कुंडल पहनना भी बहुत प्रिय है। ये पहली बार है जब सीएम योगी को टी-शर्ट पहने हुए देखा गया है।

योगी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कर कहा कि भारतीय संस्कृति की ध्वज पताका को समूचे विश्व में फहराने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व निरामय और विश्व कल्याण की कामना करता हू। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सीएम ने कहा कि योग को अगर आप जीवन का हिस्सा बनाएंगे तो बहुत सारी बीमारियों से न केवल मुक्ति मिलेगी बल्कि बीमारियों के उपचार में खर्च से भी आपको मुक्ति मिलेगी। जीवन में संतुलन ही योग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को स्वस्थ्य और निरोग बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के साथ हम सब को जुड़ना चाहिए। नियमित रूप से योग करना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More