फिरोजाबाद : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 57 घरों की छत से ईंटें बरामद

0

फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार जुमे की नमाज के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 57 घरों की छतों से ईंटें बरामद हुई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि ड्रोन कैमरों की मदद से इन घरों की छत पर ईंटों के ढेर बरामद किये गये। सभी को नोटिस दिया जा रहा है। ईंटें हटवा दी गयी हैं।

इस बीच बीते दिनों नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर 13 लोगों को नोटिस भेजे गये हैं।

जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपील की है कि लोग एक जगह नहीं बल्कि अपने मोहल्लों में स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़ें।

पटेल ने बताया कि पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं और फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

UP में स्थिति शांतिपूर्ण-

उत्तर प्रदेश में संवेदनशील क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम के बीच आज समूचे राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

एहतियात के तौर पर लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और बुलंदशहर सहित करीब 21 ज़िलों में कल रात से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक ओ.पो. सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी गयी है।

यह भी पढ़ें: UP : योगी सरकार का बड़ा फैसला, CAA विरोधी हिंसा की जांच करेगी SIT

यह भी पढ़ें: UP : जुमे की नमाज के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई जिलों में इंटरनेट बंद

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More