…तो गांधी और पटेल के पिता का नाम बताएं कांग्रेस : अरुण जेटली

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। पीएम द्वारा इस मसले पर कांग्रेस पर हमले के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मैदान में कूद गए हैं। कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस पार्टी ने कई बड़े नेताओं के योगदान को कम करके दिखाया।

जेटली ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाखों राजनीतिक कार्यकर्ता जो साधारण परिवार से आते हैं वे कांग्रेस के लीडरशिप टेस्ट में फेल हो जाएंगे। यहां मेरिट, मेधा कोई मायने ही नहीं रखती है।

Also Read :  फिर वहीं आजम खां की मुश्किलें, कोर्ट ने किया तलब

कांग्रेस केवल एक ग्रेट सरनेम को ही पॉलिटिकल ब्रैंड के रूप में स्वीकार करती है। जेटली ने देश को दो बड़े नेताओं के पिता का नाम पूछ वित्त मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। जेटली ने फेसबुक पर लिखे अपने ब्लॉग में लिखा है कि इन सब बातों को सुनने के बाद मैंने अपने कुछ जानकार दोस्तों से तीन सवाल पूछे

1-गांधीजी के पिता का क्या नाम था?
2-सरदार पटेल के पिता का क्या नाम था?
3-सरदार पटेल की पत्नी का क्या नाम था?

उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे किसी भी जानकार दोस्त के पास इन सवालों का स्पष्ट उत्तर नहीं था। यही कांग्रेस की राजनीति की त्रासदी है। गांधीजी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने राजनीतिक जागरूकता, सत्याग्रह और अहिंसा के जरिए लोगों को जगाया।

भारत की 550 रियासतों को एक किया था

उन्होंने ऐसा माहौल बनाया जिसके कारण ब्रिटिश का भारत में रहने मुश्किल हो गया। सरदार पटेल का योगदान भी कम नहीं है। स्वतंत्रता सेनानी होने के अलावा वह भारत के डेप्युटी पीएम और गृह मंत्री थे। उन्होंने ब्रिटिश से सत्ता हस्तांतरण पर बात की थी। उन्होंने भारत की 550 रियासतों को एक किया था।

गांधीजी के पिताजी का नाम करमचंद उत्तमचंद गांधी, सरदार पटेल के पिता का नाम झावेरभाई पटेल और उनकी पत्नी का नाम दिवाली बा था। हालांकि पटेल की पत्नी की फोटो या उनकी डीटेल तमाम रिसर्च और कोशिशों के बाद भी उपलब्ध नहीं हो पाई है।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More