पिता ने बेटे के गायब होने की दर्ज कराई शिकायत, घर की छत पर ही मिला कंकाल

0

कुछ दिन पहले एक पिता ने अपने जवान बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत पर छानबीन की तो घर की छत पर कंकाल मिला। यह दिल दहला देने वाला मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में साल्ट लेक इलाके का है।

यहां 25 वर्षीय के युवक का कंकाल बरामद हुआ है। युवक के गायब होने के संदेह था, लेकिन जब उसके पिता की शिकायत पर ढूंढा गया घर की छत पर उसका नरकंकाल पाया गया।

क्या है पूरा मामला-

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस अक्टूबर में, अनिल कुमार महेंसरिया को पता चला कि उसकी पत्नी और तीन बच्चे रांची चले गए हैं और अपने माता-पिता के घर पर रह रहे हैं।”

अनिल कुमार महेंसरिया अर्जुन के संपर्क में नहीं आ सका, हालांकि उसकी पत्नी ने आश्वासन दिया कि वह रांची में है। अपने बेटे का पता लगाने में असमर्थ, पिता ने गुरुवार सुबह बिधाननगर पूर्व पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पत्नी पर जताया शक-

महेंसरिया ने अर्जुन के गायब होने के पीछे उसकी पत्नी की भूमिका होने का आरोप लगाया। उसको शक था कि अर्जुन की पत्नी ने कुछ अन्य लोगों की मदद से अर्जुन का अपहरण कर लिया है या उसकी हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने एजे ब्लॉक के महेनसरिया के आवास की छत से कंकाल को ढूंढ निकाला। पुलिस ने कहा कि कंकाल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के SKMCH के पीछे मिला मानव कंकाल, यहीं हुई थी 108 बच्चों की मौत

यह भी पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, घर में ही गाड़ दी लाश, 18 महीने बाद उठा खौफनाक साजिश से पर्दा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More