मंदसौर में किसानों की मौत से भड़की भीड़, डीएम को पीटा

0

मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। भीड़ ने प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह की पिटाई कर दी और पुलिस अधीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी के साथ भी बदसलूकी की।

पुलिस की गोलीबारी में मंगलवार को पांच लोग मारे गए थे, जिनमें एक छात्र अभिषेक पाटीदार भी था। उसके शव के साथ ग्रामीण और किसान बरखेड़ा पंत गांव की सड़क पर चक्का जाम किए हुए हैं। उनकी मांग है कि मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाए।

जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हालात बिगड़ते देख दोनों अफसरों ने वहां से निकलने की कोशिश की।

Also read : राहुल ने लगाया केंद्र पर किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप

वे भीड़ के बीच से भाग रहे थे तभी पीछे से लोगों ने जिलाधिकारी के सिर पर थप्पड़ जड़ दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक से भी बदसलूकी की गई। दोनों अधिकारी किसी तरह सुरक्षित बच निकलने में सफल हुए।

जिलाधिकारी सिंह ने बुधवार को मीडिया से कहा कि मंगलवार को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि उन्होंने पुलिस द्वारा गोलीबारी किए जाने से इंकार किया है और कहा कि उन्होंने गोलीबारी के आदेश नहीं दिए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More