#fakefeminism पर Neha Dhupia ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

एक्ट्रेस और रोडीज की जज नेहा धूपिया के उस कमेंट के बाद शुरू हुई जिसमें वह रोडीज में आए एक लड़के की क्लास लगती नजर आई थीं

0

हाल ही में सोशल मीडिया पर लोग #fakefeminism के बारे में बात करते नजर आए। इस हैशटैग की शुरूआत एक्ट्रेस और रोडीज की जज नेहा धूपिया के उस कमेंट के बाद शुरू हुई जिसमें वह रोडीज में आए एक लड़के की क्लास लगती नजर आई थीं।

दरअसल रोडिज रेवोल्यूशन के दौरान एक लड़के ने बताया था कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही थी। रंगे हाथ पकड़े जाने पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर हाथ उठा दिया। लड़के की ये बातें सुनकर नेहा धूपिया गुस्से से लाल हो गई। उन्होंने लड़के को खूब फटकार लगाई।

इस दौरान नेहा ने कहा था कि किसके साथ रिलेशनशिप में रहना है किसके साथ नहीं, ये फैसला लड़की का है। ऐसे में कोई भी उस पर हक नहीं जमा सकता।

लेकिन टीवी के बाहर बैठी जनता को नेहा की यह राय बिल्कुल पसंद नहीं आई। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। नेहा से जुड़े कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। सबका मानना है कि जब एक लड़के का धोखा देना गलत है तो लड़की को भी इस बात की सजा मिलनी चाहिए।

अब इतनी मजाक बनने पर नेहा भला कैसे चुप रह सकती थीं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स की जमकर लताड़ लगा डाली है। नेहा ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, लोग मेरे कमेंट की मजाक बना रहे हैं। मुझे इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। मैं अब भी अपने बयान पर कायम हूं।

यह भी पढ़ें: देखें वीडियो : जूली-2 का ट्रेलर लांच, बोल्डनेस ने मचाई धूम

यह भी पढ़ें: लड़कियों की शिक्षा को समर्थन दें : नेहा धूपिया

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More