शानदार इंवेस्टीगेशन के लिए 152 पुलिसकर्मियों को पदक, 28 महिला अधिकारी भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

0

जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक 2021 से 152 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बार में जानकारी दी।

इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, एमपी और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश के 10, केरल और राजस्थान पुलिस के 9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार के 7, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस के छह-छह कर्मचारी शामिल हैं।

यहां देखें लिस्ट-

गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के तहत इन 152 पुलिसकमिर्यों में 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। साल 2020 में 121 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया था।

इसमें 15 सीबीआई के, 10-10 मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के, 8 उत्तर प्रदेश पुलिस के और 7-7 कर्मी केरल व पश्चिम बंगाल पुलिस के हैं, तथा शेष कर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारियों को भी मेडल से सम्मनित किया गया था।

इस पदक की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी जिसका उद्देश्‍य अपराध की जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता की पहचान करना है।

यह भी पढ़ें: उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ से सम्मानित होंगे 121 पुलिसकर्मी, 21 महिला अधिकारी भी शामिल

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: UP Police में दरोगा भर्ती के बढ़ाए गए पद, अब 9534 पदों पर भर्ती

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More