समय से होगा लोकसभा चुनाव, EC ने अफसरों को दी पांच दिन की मोहलत

0

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान आगामी चुनाव को लेकर बात की, उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 समय से ही होंगे। बता दें कि चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने राजधानी लखनऊ में तीन दिन तक जिलों व मंडल के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद आज केंद्र सरकार के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा  ने की प्रेस वार्ताः

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि एसपी और जिलाधिकारियों के साथ 11 12 घंटे तक  मीटिंग की। अशोक लवासा और सुशील चंद्रा, उमेश सिन्हा, संदीप शर्मा, धीरेंद्र ओझा सभी टीम के लोग हैं। आज सुबह रेलवे एक्सरसाइज परिवहन आदि सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात हुई।

चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को किया खारिजः

उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है और हम समय से ही चुनाव कराएंगे। उन्होंने आज लखनऊ में केंद्र सरकार के सभी शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल के जिम्मेदार लोगों से साथ बैठक की। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार भी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां परखने के बाद आयोग ने सभी अफसरों को पांच मार्च तक सभी काम निपटाने की समय सीमा दी है। आयोग ने कहा कि पांच मार्च तक मतदान केंद्र व मतदाता सूची का काम पूरा कर आयोग को ब्यौरा उपलब्ध कराएं। चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ व शांतिपूर्ण होना चाहिए।

ईवीएम को फुटबॉल बना दिया गया

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोकसभा के साथ ही साथ विधानसभा चुनावों में ईवीएम को फुटबॉल बना दिया गया है। अगर रिजल्ट अच्छा है तो ईवीएम अच्छी है अगर रिजल्ट खराब है तो ईवीएम खराब है।

प्रत्याशियों को देना होगा पांच वर्ष की आय का विवरण 

उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्याशियों को अपनी पांच वर्ष की आय का विवरण देना होगा। जिसमें स्वयं, पत्नी, बच्चों (बेटा-बेटी) सभी की संपत्ति का विवरण देना होगा। अब पहली बार ऐसा हो रहा है कि विदेश की संपत्ति का विवरण भी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें पैन कार्ड के साथ शपथ पत्र में देना होगा। इसकी आयकर विभाग से जांच कराई जाएगी।

इसमें विसंगतियां मिलने पर इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर पानी टॉयलेट शेड बिजली की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इसे और बेहतर किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More