दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस पर हुई पत्थरबाजी, 8 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस पर जमकर पथराव हुआ। पथराव के दौरान एक पक्ष के 16 लोग घायल हो गए।

पुलिस फोर्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एक पक्ष की शिकायत पर करीब 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला-

घटना पचपेड़वा थाना क्षेत्र के हरखड़ी गांव की है। यहां मंंगलवार को दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस परंपरागत रास्ते से गुजर रहा था। रास्ते में एक धार्मिक स्थल के पास दूसरे पक्ष के कुछ लोगों पर अबीर गुलाल लग गया। इस बाद से दूसरे पक्ष के लोगा आ​क्रोशित हो गए।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ विसर्जन-

देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। झड़प में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, एडीएम व एएसपी की मौजूदगी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जिन कराया गया।

यह भी पढ़ें: उपद्रवियों ने मस्जिद पर लहराए भगवा झंडे

यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा के पंडाल में दिखा ‘बाहुबली 2’ का टच, 10 करोड़ हुए खर्च

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)