भारतीय कलाकार ने 20 दिन में बनाई ट्रंप की बेहतरीन तस्वीर

0

पंजाब के अमृतसर के एक कलाकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट देने के लिए उनकी एक बड़ी तस्वीर बनाई है। चित्रकार जगजोत सिंह रूबल ने राष्ट्रपति ट्रंप के लिए 10 बाई 7 फिट की तस्वीर बनाई है।

चित्रकार जगजोत सिंह रूबल ने इस तस्वीर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट में देने के लिए बनाया है। चित्रकार जगजोत सिंह रूबल ने अपने वर्कशॉप में यह तस्वीर बनाई है।

ट्रंप को भेंट स्वरूप देना चाहते हैं तस्वीर-

उन्होंने कहा कि ट्रंप की तस्वीर (ऑयल पैंटिंग) बनाने में उन्हें 20 दिन का वक्त लगा। जगजोत सिंह रूबल ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इस तस्वीर को ट्रंप को भेंट स्वरूप देना चाहेंगे।

रूबल लोकप्रिय लोगों की तस्वीरें बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पूर्व शाही जोड़े प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल का चित्र भी बनाया था।

ट्रंप का सपरिवार भारत दौरा-

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत के दौरे के लिए यहां पहुंच रहे। इस दौरान उनकी पत्नी मे​लानिया, बेटी इवांका और उनके दामाद जेरेड कुश्नर भी भारत आएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप 24 25 फरवरी को भारत का दौरा कर रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब पूरा ट्रंप परिवार किसी विदेशी दौरे पर एक साथ जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पहली बार भारत दौरे पर ‘ट्रंप परिवार’, बेटी इवांका और दामाद भी होंगे साथ

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 210 मिनट, 1 लाख की होगी भीड़

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More