एक ऐसा गांव, जहां 12 साल बाद लड़कियां बन जाती हैं लड़का

0

कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हमारे  आसपास होती रहती हैं जिन्हें कानों से सुनकर उन घटनाओं पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि ऐसी घटनाएं कभी-2 कल्पनाओं से भी परे होती हैं। कुछ ऐसी ही अकल्पनीय घटना इस देश के एक गांव में घट रही है। जिसे सुनकर आप हंस पड़ेंगे या फिर इसे बेवकूफी की बातों के अलावा कुछ भी नहीं कहेंगे। लेकिन ये हकीकत है।

दरअसल, डोमिनिकन गणराज्य के दक्षिणी पश्चिमी में सालिनास नाम का एक गांव है जहां पर लड़कियां 12 साल की होने पर लड़कों में बदल जाती हैं। ऐसे बच्चे जब मां की पेट में होते हैं तो उनके अंदर एक एंजाइम की कमी होती है।

जिसकी वजह से उनके अंदर मेल आर्गन नहीं बन पाता है। जिसके चलते उन्हें फीमेल समझा जाता है लेकिन 12 साल होते ही उनके अंदर पुरुष डिहाइड्रो टेस्टोसटेरोन डेवलप सेक्स हारमोन डेवलप होने लगता है जिसके चलते उसके मेल आर्गन डेवलप हो जाते हैं।इस गांव में प्रकृति के कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिलते हैं जिनके बारे में किसी ने शायद ही सुना होगा।

Also read : अमरनाथ यात्रा मार्ग सेना को सौंपा जाए : विहिप

इस गांव में लड़कियां जैसे ही 12 साल की होती हैं उनकी जिंदगी बदलने लगती है। हालांकि इसे मानना किसी के लिए आसान नहीं है लेकिन जब इस बारे में जांच की गई तो इस सच सभी को हैरान कर दिया। इस गांव की सच्चाई पर दुनिया में कई डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं।

गांव के बच्चों में इस तरह का बदलाव एक अनुवांशिक विकार के तहत होता है। यहां पर पाए जाने वाले ऐसे बच्चों को ‘गुएवेडोसेस’ कहा जाता है जिसका मतलब है 12 की उम्र में लिंग बदल जाना।

(आप journalistcafe को फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More