खांसते या छींकते समय क्या आपको भी हो जाती है कपड़ों में पेशाब तो, अपनाए ये योगा पोज, मिलेगा आराम

0

कमजोर यूरिनरी ब्लैडर के कारण अक्सर लोगों को इस हालत का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हे कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। यूं ये समस्या महिला और पुरूष दोनों में ही मिल सकती है,लेकिन बाद करें विशेष तौर पर तो, यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में पाई जाती है। जिसमें कई बार बाथरूम से पहले ही पेशाब निकल जाती है तो , कभी खांसते या छींकते समय कपड़ों में पेशाब निकल जाती है, इतना ही नहीं वीक यूरिन ब्लैडर की वजह से शरीर पर जरा सा जोर पड़ते ही कपड़ों पर यूरिन लीकेज हो जाता है।

यदि आप भी इस समस्या का सामना लम्बे समय से कर रही है तो, आज हम आपके लिए सरल, सस्ता और आसान सा उपाय लेकर आए है। जिससे आपको इस समस्या से निजात मिलेगा। इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए योगासन करने की आदत डालिए, योगा की मदद से आपको इस समस्या में आराम मिलेगा। आइए जानते है कौन – कौन से ये योगा ..

कमजोर यूरिनरी ब्लैडर को ऐसे बनाए मजबूत

-गार्लैंड पोज या मलासन
-इस योगा पोज को करने से कमजोर हो चुके पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जिससे यूरिन लीकेज कम होता है। मलासन करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें
-किसी स्थान पर खड़े होकर पैरों को कंधे के समांतर फैलाएं।
-फिर पैरों को घुटने से मोड़ते हुए मल करते हुए अवस्था में बैठ जाएं।
-इस दौरान हाथों को आगे की तरफ जमीन पर टिकाएं।
-गहरी सांस लें और छोड़ें। सांस लेते वक्त ध्यान रहे कि पेल्विक फ्लोर मसल्स पर जोर डालें और रिलैक्स करें। इस आसन को करने से यूरिनरी ब्लैडर को मजबूती मिलने में मदद मिलती है।

ब्रिज पोज

सेतु बद्धासन या ब्रिज पोज को करने से पेल्विक फ्लोर मसल्स स्ट्रांग होती है। खासतौर पर ये आसन उन महिलाओं के बेहद फायदेमंद है जो प्रेग्नेंसी के बाद यूरिन लीकेज और कमजोर पेल्विक फ्लोर मसल्स से परेशान रहती हैं। इस आसन को रोजाना करने से फायदा होता है।

विपरीत करणी योगासन

इसे वॉलपोज भी कहते हैं। विपरीत करणी योगासन यूरिन लीकेज की समस्या को कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने से स्पाइन को सपोर्ट मिलता है और कमजोर मसल्स होने की वजह से हलासन और अर्ध हलासन जैसे योगा पोज करना भी आसान हो जाता है। वॉल पोज करने के लिए दीवार के सहारे पैरों को टिकाकर लेट जाएं। ये एक तरह की वार्मअप एक्सरसाइज भी है। जिससे लोअर बैक, पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत करती है।

also read : Saryu Express Train में महिला सिपाही के साथ दरिंदगी करने वाला एनकांउटर में ढेर, चलती ट्रेन में वारदात को दिया था अंजाम.. 

ताड़ासन

किसी समतल स्थान पर खड़े होकर हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं और स्ट्रेच करें। साथ में गहरी सांस लें। इस दौरान ध्यान रखें कि शरीर में खिंचाव उत्पन्न हो। ताड़ासन स्ट्रेच एक्सरसाइज होने के साथ ही ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी है। जिससे पूरी बॉडी को स्ट्रेंथ मिलती है और पेल्विक फ्लोर मसल्स भी स्ट्रांग होती है। जिसकी वजह से यूरिन लीकेज की समस्या हल होती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More