अपने विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के महासचिव और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि दिग्विय सिंह बीजेपी और नरेंद्र मोदी लेकर पर अक्सर हमला बोलते रहते हैं। इस बार दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर हमलावर हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पर आरोप लगाया कि उनके पिता संघ में थे इसलिए उनके बाद उनके उन्हें संघ की गद्दी मिली।
वंशवाद का प्रतीक है राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ
मालूम हो कि कांग्रेस पर हर मौके पर परिवारवाद-वंशवाद का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने इशारों-इशारों में वंशवाद का प्रतीक बताया है।
Also Read : 22 सितंबर को अपनी ‘कर्मभूमि’ में पीएम मोदी
संघ प्रमुख मोहन भागवत के पिता भी गुजरात के पूर्व प्रचारक प्रमुख थे
इसके लिए उन्होंने ट्वीट करके कई उदाहरण भी दिए। सिंह ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा, “वर्तमान संघ प्रमुख मोहन भागवत गुजरात के पूर्व प्रचार प्रमुख मधुकर राव भागवत के बेटे हैं। इसी तरह वर्तमान प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य भी संघ के वरिष्ठ नेता एम.जी. वैद्य के पुत्र हैं।”
दिग्विजय ने ट्वीट के जरिए साधा आरएसएस पर निशाना
सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “अन्य क्षेत्रों की तरह राजनीति में भी परिवारवाद है, मसला यह है कि वे लोग योग्य हैं या नहीं, यह जनता तय करे।”सिंह ने इससे पहले सोमवार को अखाड़ा परिषद द्वारा जारी 14 फर्जी बाबाओं की सूची में बाबा रामदेव का नाम न होने पर सवाल उठाया था और परिषद से अनुरोध किया था कि वह फर्जी बाबाओं की सूची में पतंजलि ब्रांड के स्वामी का नाम भी शामिल करे।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)