VIDEO : वक्त बदला लेकिन धोनी नहीं; फिर लगाया विजयी छक्का, खुशी से झूम उठे फैंस…

0

चेन्नई सुपरकिंग्स गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच गई। यह मैच बेहद ही दिलचस्प रहा।

सबसे ज्यादा इस मैच में जो खास था वो महेंद्र सिंह धोनी का लास्ट शॉट। इस मैच में धोनी ने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर छक्का मारकर चेन्नई को जीत दिलाई।

इस छक्के से धोनी ने एक बार फिर क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। हमेशा ही अंतिम गेंद में धोनी छक्का लगाने के लिए जाने जाते हैं।

यहां देखें धोनी के छक्के का वीडियो-

इस छक्के से यह साबित हो गया है कि वक्त बदला है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी नहीं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने तब लगाया जब टीम को 3 गेंदो में 2 रनों की जरूरत थी।

दरअसल धोनी ने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का मारा जो शारजाह के स्टेडियम की छत पर जा पहुंचा। धोनी के इस छक्के ने सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया है।

फैंस हुए खुश-

कहने को तो यह इस टूर्नामेंट में धोनी का दूसरा ही छक्का था लेकिन इस छक्के ने बड़ा काम कर दिया। धोनी के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बीते गुरुवार को चेन्नई ने हैदराबाद को 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन पर रोका और 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन धोनी ने भारत को जिताया था पहला T-20 विश्व कप, आखिरी ओवर के रोमांच ने रोक दी थी सांसें

यह भी पढ़ें: IPL 2021: आईपीएल के दूसरे चरण में रोहित, कोहली और धोनी के टीम के सामने ये होगी बड़ी समस्या

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More