आने को है ‘फानी’, रेड अलर्ट जारी!

हिंद महासागर के भूमध्‍यीय क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के दबाव के बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव और गहराने की आशंका है। गहरा दबाव चक्रवात फानी का रूप ले सकता है।

चक्रवात के 30 अप्रैल तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की आशंका है।

चेन्‍नई में मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. बालचन्‍द्रन ने बताया कि हवा के दबाव में बढ़ोत्‍तरी से आज शाम तक फानी तूफान आ सकता है और इसके उत्‍तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की आशंका है।

कई जिलों में हाई अलर्ट-

तूफान अपनी दिशा बदलकर भू-भाग की ओर बढ़ सकता है। तमिलनाडु की मुख्‍य सचिव गिरिजा विद्यानाथन ने कल चेन्‍नई में विभिन्‍न विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की।

तूफान की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्‍तर के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच, तूफान के रास्तों में पड़ने वाले जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है और समुद्र के भीतर काफी दूर गए मछुआरों से कल तट पर लौट आने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में तितली का खौफ, अगले 12 घंटों की चेतावनी

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में गाजा का कहर, 11 की मौत

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)