1 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

पंजाब सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया। अब राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

0

पंजाब सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया। अब राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन रहेगा। पंजाब में शुक्रवार सुबह कोरोना का एक नया मामला सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 131 हो गई है। इस बीमारी से राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य-

सेनिटाइजर

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना अब अनिवार्य है। उन्होंने कहा, ‘इसके लिए, आपको साफ कपड़े का एक टुकड़ा चाहिए।’ मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी, ‘पंजाब में मास्क पहनना अब अनिवार्य है।’

उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य सचिव लोगों के लिए विस्तृत सलाह जारी कर रहे हैं। किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना याद रखें। आप सबको साफ कपड़े के एक टुकड़े की जरूरत है। चलिए हम सभी सुरक्षित रहे और कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।’

भारत में 6,412 लोगों में संक्रमण की पुष्टि-

कोरोना
Coronavirus.

भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 6,412 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 199 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 5,709 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी : 15 जिलों के ये हॉटस्पॉट हुए सील, कहीं आपका इलाका भी तो शामिल नहीं?

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन को लेकर इस राज्य में बड़ा ऐलान, घरों में कैद रहेंगे लोग

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More