Bihar Election: कांग्रेस के 30 स्टार कैंपेनर की सूची जारी, सोनिया, राहुल, मनमोहन और प्रियंका भी करेंगी चुनाव प्रचार

0

कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार कैंपेनर की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने भारतीय निर्वाचन आयोग के साथ इस सूची को साझा किया है।

सूची में कई कांग्रेस नेताओं का नाम शामिल

सूची में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं में गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह , पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, मदन मोहन झा और तारिक अनवर भी चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेसइसके अलावा निखिल कुमार, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कृति आजाद, संजय निरूपम, उदित राय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह राठौड़ भी चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस, राजद और वाम पार्टी के साथ महागठबंधन का प्रमुख सहयोगी है। पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में 70 सीट हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election: गया के गांधी मैदान से कैंपेनिंग का आगाज करेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

यह भी पढ़ें: पुजारी हत्या मामला: राजस्थान के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से की बातचीत, घटना पर जताया दुख

यह भी पढ़ें: दिल्ली: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या को बीजेपी ने बनाया मुद्दा, मांगा एक करोड़ का मुआवजा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More