पुडुचेरी : कांग्रेस ने किरण बेदी के खिलाफ किया प्रदर्शन
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी(Kiran Bedi) के खिलाफ शनिवार को यहां राजभवन के बाहर कांग्रेस के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। डीएमके, वीसीके और दो अन्य वामपंथी पार्टियों ने बेदी के कामकाज के तरीके के खिलाफ शनिवार को बंद का आह्वान किया था।
प्रदर्शनकारी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सदस्यों के नामांकन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
Also read : उत्तराखंड : भारी बारिश से 100 से अधिक सड़कें बाधित
प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु की ओर जाने वाली कुछ सार्वजनिक परिवहन की बसों को भी नुकसान पहुंचाया।
इस बीच, बेदी ने इस विरोध प्रदर्शन को अनावश्यक करार देते हुए कहा कि इससे करोड़ों के राजस्व का नुकसान होगा।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)