कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा – राम मंदिर पर गिराएंगे बम…

0

कर्नाटक से कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल बीजेपी पर तंज कसते हुए आपत्तिजनक बयान दे डाला , जिसकी वजह से सियासी पारा जहां बढा है वही भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर पलटवार भी किया है। कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि, ‘ये लोग राम मंदिर पर बम फेंक सकते हैं और उसका दोषी मुस्लिम समाज के लोगों को बता सकते हैं।’ पाटिल के इस बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि, कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी के लिए हिन्दुत्व की राजनीति खेलने की कोशिश कर रही है, ताकि आगामी लोकसभी चुनाव वोट बैंक तैयार कर सके।

हिंदू और मुसलमानों को लड़ाना की राजनीति करती है भाजपा- बीआर पाटिल

कांग्रेस विधायक यही नहीं रूके और उन्होने आगे बोला कि, कांग्रेस राम मंदिर को नुकसान पहुंचाकर हिंदू और मुसलमानों को लड़ाना चाहती है। फिर उसका दोष सरकार पर मढ़ने की तैयारी है। भाजपा की ओर से शेयर वीडियो में कांग्रेस विधायक को कन्नड़ में बोलते सुना जा सकता है। वह कहते हैं, ‘अगले लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत के लिए भाजपा राम मंदिर पर बम गिरवा सकती है। फिर इसका दोष मुसलमानों पर लगाकर हिंदुओं को एकजुट करने की कोशिश करेगी।’ यह स्पष्ट नहीं है कि बीआर पाटिल का यह बयान कब का है। लेकिन भाजपा जरूर इस पर हमलावर हो गई है और इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया है।

भाजपा ने पोस्ट के जरिए किया कांग्रेस पर पलटवार

इसके साथ ही भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए पाटिल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘हिंदुओं की आस्था पर अकसर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेताओं की बुरी नजर अब राम मंदिर पर भी है। ये लोग राम मंदिर को नुकसान पहुंचाकर हिंदू और मुसलमानों में लड़ाई कराना चाहते हैं और उसका दोष सरकार पर मढ़ने की तैयारी है। यही वजह है कि पार्टी का एक मंत्री इस तरह की बात कर रहा है।’ बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से कर्नाटक भी अहम राज्य हैं।

also read : Horoscope 25 September 2023 : इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, भोलेनाथ भर देंगे झोलियां, पढ़ें आज का राशिफल 

लोकसभा चुनाव में क्यों अहम है कर्नाटक ?

यहां लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं, जिनमें से 25 पर भाजपा ने 2019 में जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसलिए वह लोकसभा चुनाव में भी अपने लिए मजबूत संभावनाएं देख रही है। जबकि भाजपा ने जनता दल सेक्युलर से गठबंधन कर लिया है और उसे 4 सीटें देने पर भी सहमति जताई है। माना जा रहा है कि जेडीएस और भाजपा मिलकर कड़ी चुनौती पेश करेंगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More