दिग्विजय का बड़ा आरोप:भाजपा ने कांग्रेस, सपा, बसपा विधायकों को दिल्ली लाना शुरू किया

आरोप:विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू

0
एजेंसियां

दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप भाजपा पर लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार उलटने के प्रयास में है।

आरोप:विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर विधायको की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के बाद एक और बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस, बसपा और सपा विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खरीद-फरोख्त का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के बाद एक और बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस, बसपा और सपा विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शिवराज सिंह से सवाल पूछे

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि भाजपा ने मप्र के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह कल चार्टर लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?”

राम बाई पर पूरा भरोसा

सिंह ने रामबाई पर भरोसा जताते हुए कहा कि लेकिन हमें राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमलनाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।”

राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए 25 से 35 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया था

ज्ञात हो कि, दिग्विजय सिंह ने सोमवार को नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के विधायकों को राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए 25 से 35 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया था।

उनका आरोप था कि, भगवा पार्टी पांच करोड़ रुपये एडवांस जबकि शेष राशि कुछ हिस्सों में दे रही है।

ज्ञात हो कि, राज्य में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं है। राज्य की 230 सीटों में से 228 विधायक है, दो सीटें खाली है। कांग्रेस के 114 विधायक है, भाजपा के 107 विधायक है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार निर्दलीय चार, बसपा के एक और सपा के दो विधायकों के समर्थन से चल रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More