शिवराज सरकार पर कांग्रेस ने किया हमला

0

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा एकजुटता दिखाने के साथ किसान और नौजवानों(youth) की समस्याओं को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन और सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीधी जिले के चुरहट में बुधवार को आयोजित किसान पंचायत में कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान की शिवराज सरकार को धृतराष्ट्र करार देते हुए अगले चुनाव में बदलाव की हुंकार भरी।

चुरहट के मोहनी स्टेडियम में बारिश के बीच आयोजित किसान पंचायत में अमरनाथ यात्रा पर हुए आंतकी हमले में मृत श्रद्धालुओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई।

इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा, “आज चाहे दिल्ली हो या मध्य प्रदेश दोनों जगह की सरकारें किसान विरोधी है। मोदी सरकार ने आने के बाद सबसे पहला फैसला किसानों की जमीन अधिग्रहण करने का लिया। कांग्रेस के पुरजोर विरोध के कारण अधिग्रहण बिल पास नहीं हो सका।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिधिंया ने मध्य प्रदेश की और दिल्ली की भाजपा सरकारों पर समाज के हर वर्ग के सपनों को चूरचूर करने का आरोप लगाया।

Also read : मोदी की नीतियों की वजह से कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं बढ़ी : राहुल गांधी

उन्होंने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हरित क्रांति आंदोलन में भागीदारी कर जिस किसान ने इस देश को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। उस अन्नदाता को मोदी और शिवराज सरकार में सीने पर गोलियां झेलनी पड़ रही है। इस देश के निर्माण की नींव किसान है। अगर वह कमजोर हुआ तो यह देश भी कमजोर होगा।”

मंत्री ने कहा कि छह जून, 2017 को किसानों पर किए गए गोलीचालन का दिन मंदसौर के लिए नहीं, इस प्रदेश के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कलंक का दिन है।

Also watch this : पूर्व आईपीएस ने शेयर किया बिकनी गर्ल का वीडियो, क्या आपने देखा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि किसानों, दलितों, कमजोर वर्गो और इस प्रदेश के जनता के अधिकारों के लिए भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध जो संघर्ष कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया है, वह तब तक जारी रहेगा, जब तक की इस जन विरोधी सरकार को उखाड़कर नहीं फेंक देते।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि चुरहट की जमीन से यह संकल्प लेते हैं कि अब सरकार बदलेगी और जनभावनाओं के अनुकूल एक ऐसी सरकार बनेगी, जो लोगों के हितों का संरक्षण करें जो किसानों, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग की और सामान्य वर्ग की हो।

उन्होंने कहा, “आज प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन एक भी पूरी नहीं हो रही है। गांव में बिजली नहीं है। ट्रांसफार्मर जल गए हैं। बिजली के तार में करंट नहीं है, लेकिन बिजली का बिल जरूर मिलता है जो जनता को करंट मार रहा है।”

किसान महापंचायत को महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी, विधायक डॉ़ गोविंद सिंह, सईद अहमद, आनंद सिंह चौहान एवं बसंती देवी ने भी संबोधित किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More