फर्रुखाबाद पिछली सरकारों की उपेक्षा का शिकार- सीएम योगी

Yogi Adityanath

फर्रूखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निधाना साधा। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद पिछली सरकारों की उपेक्षा का शिकार रहा है।

गंगा के तट पर बसा फर्रूखाबाद ऐतिहासिक शहर

सीएम ने कहा कि फर्रूखाबाद गंगा के तट पर बसा है, जो कि अपने आप में ही ऐतिहासिक शहर है। लगातार योजनाओं से विकास हो रहा है।

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में विकास नहीं हुआ। सामान्य लोगों को भी बिजली नहीं दी। पानी से लोग वंचित रहे। हमारी सरकार ने भेदभाव नहीं किया। हर क्षेत्र को समुचित बिजली दे रहे हैं।

Also Read : बांसुरी बजाते नजर आएं तेज प्रताप यादव

उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी का किसान परेशान था। जिन्हें बिजली का मुफ्त कनेक्शन दिया। किसानों का कर्ज माफ कर दिया। जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। केंद्र के सहयोग से विकास कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि आलू उत्पादन में किसानों को राहत दी। पिछली सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। पिछली सरकार के एजेंडे में किसान नहीं थे। पहले युवा किसान से मतलब नहीं था। पिछली सरकारें प्रदेश के लिए समस्या थी।

सरकार ने विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन पर किया काम

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन पर काम किया है। गन्ना किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि किसान ही देश में खुशहाली ला सकता है। गरीबों को आवास, शौचालय दिया है। व्यापारियों के लिए योजनाएं शुरू की हैं। राष्ट्र निर्माण में किसान का योगदान है। BJP सरकार जिम्मेदारियां निभा रही हैं। बचे लोगों को भी पीएम आवास देंगे। एक-एक लाभार्थी को लाभ दिया जाएगा।

Also Read :  नन के साथ बलात्कार के आरोपी आर्कबिशप का ऑडियो वायरल

सीएम ने कहा कि ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना शुरू की। हमारी सरकार ने कई योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया। अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना शुरू की। पीएम मोदी के सहयोग से विकास हो रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)