STF जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

तड़के शिविर के जवानों ने बैरक में गोली चलने की आवाज सुनी। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तब रामाराम गंभीर हालत में वहां पड़े हुए थे।

0

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एक जवान ने गुरुवार तड़के अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Dantewada जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली शिविर में एसटीएफ के जवान रामाराम स्वामी ने खुद को गोली मार ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के शिविर के जवानों ने बैरक में गोली चलने की आवाज सुनी। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तब रामाराम गंभीर हालत में वहां पड़े हुए थे।

Chhattisgarh STF जवान ने खुदकुशी क्यों की जानकारी नहीं-

उन्होंने बताया कि शिविर के जवानों ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी और रामाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि रामाराम ने खुदकुशी क्यों की है इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामाराम राजस्थान के सीकर जिले के चला गांव के निवासी थे। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: परिवार को नहीं था रिश्ता कुबूल, प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: बेटा न होने से निराश महिला ने की आत्महत्या

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More