आम महोत्सव में योगी और माया आम की धूम

CM MANGO

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आम महोत्सव 2018 का आगाज हुआ। सूबे की सीएम योगी आदित्यनाथ  ने दीप जलाकर महोत्सव की शुरूआत की। महोत्सव में करीब सात सौ आमों की प्रजातियों को शामिल किया गया।

mango

किसानों को किया गया सम्मानित

इस दौरान सीएम ने आम की बागबानी से जुडे़ किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्रदेश के सभी जिलों में बिजली पहुंचाई है। आम की बागबानी से जुड़े किसानों को सम्मानित करके मुझे बहुत अच्छा लगा।

mango

Also Read :  क्राइम ब्रांच की पूछताछ में फफक पड़ा दाती महाराज

किसानों को 16 से 18 घंटे बिजली मिलेगी। इतना ही नहीं किसानों को हार्टी कल्चर से किसानों की आय दोगुनी होगी।  सीएम ने कहा कि किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिया जायेगा। महोत्सव में करीब सात सौ आम की किस्मों को शामिल किया गया।

योगी और माया आम रहे आकर्षण का केन्द्र

आम महोत्सव में लोगों को योगी और माया आम ने अपनी तरफ ध्यान आकर्षित किया। आम महोत्सव में यूपी के अलावा उत्तराखंड एमपी और गुजरात के  आम उत्पादकों ने शिरकत की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)