महाराष्ट्र में सड़क हादसा, 9 की मौत और 20 घायल

महाराष्ट्र के मुंबई से आ रही एक तेज रफ्तार बस के रविवार को खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुंबई से आ रही बस नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, बस बीड की ओर जा रही थी कि तड़के लगभग पांच बजे चालक का बस से नियंत्रण हट गया और अंभोरा के पास बस 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी?

Also read : शेयर बाजार : अगले सप्ताह उतार-चढ़ाव के दौर की उम्मीद

पुलिस ने बताया कि मृतकों में अधिकतर मुंबई से हैं।

घायलों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया जबकि अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हो चुके लोगों को इलाज के लिए अहमदनगर के अस्पताल ले जाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)