राजस्थान के अलवर में गौ तस्कर के शक में अकबर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इसी मामले में आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भीड़ हिंसक हो रही है।
भाजपा मॉब लिंचिंग के नाम पर हिंसा कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण राजस्थान के अलवर का है, जहां भीड़ ने हिंसक होकर गौ तस्करी के शक में पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पिछले साल कुछ कारणों से भाजपा को बहुमत मिल गई थी, लेकिन अब भाजपा को 2019 में मुंह की खानी पड़ेगी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जातिवाद की चर्चा करना आजकल बेमानी है। भाजपा सरकार का चाल चरित्र और चेहरा ऐसा ही है।
Also Read : PM राहुल’ पर कांग्रेस की राह मुश्किल, बस देवगौड़ा साथ
ज्ञात हो कि कुछ ही दिन पहले राजस्थान के अलवर में अकबर नामक एक शख्स को गौ-तस्करी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था।
मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में चार पुलिस वालों के खिलाफ कार्ऱवाई हुई है जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फोटो पर भी उठ रहे हैं सवाल
अकबर की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें अकबर पुलिस की वैन में बैठा है और जिंदा है। उसकी आंखें बंद हैं। चेहरे पर बाएं तरफ कुछ चोट के निशान भी देखे जा सकते हैं।
भाजपा विधायक ने किया ये दावा
बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अलवर मॉब लिंचिग को लेकर हाल में बड़ा बयान दिया। उनका कहना है कि गौ-तस्करी के शक में अकबर खान उर्फ रकबर की मौत भीड़ की पिटाई से नहीं, बल्कि पुलिस की मार से हुई है।
ज्ञानदेव आहूजा ने दावा किया था, ‘मुझे विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि रामगढ़ थाना पुलिस ने पहले आरोपी की गोविंदगढ़ मोड़ पर पिटाई की। फिर, थाने लाकर भी खूब मारा।’ विधायक के मुताबिक, ‘पुलिस रकबर को देर रात एक बजे थाने लेकर आई थी और फिर तीन घंटे तक उसकी जमकर पिटाई की। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो सुबह करीब 4 बजे उसे अस्पताल लेकर गई, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)