भाजपा के खिलाफ माहौंल बनाने में जुटी बसपा…

0

मऊ जिले के नगर क्षेत्र के पालिका कम्युनिटी हाल में बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिलास्तरीय कार्य़कर्ता समीक्षा बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रुप में पहुचें प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में अगामी लोकसभा चुनाव की तैयार में जुट जाने के लिए जोश भरा। साथ ही बीजेपी के प्रदेश और केन्द्र सरकार के खोखले वादों का जनता के बीच बताने के लिए आह्वाहन भी किया।

बताते चले कि वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने खिसके जनाधार को 2019 के लोकसभा चुनाव में वापस पाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने एक के बाद एक कार्य़कर्ता सम्मेलन का आयोजन कर पूरे प्रदेश में मंथन शुरु कर दिया हैं।

विफलताओं को बताने से भी नही चूंक रहे हैं

सभी जाति और विशेष वर्ग के लोगों को अपने साथ मिलाने और बसपा सुप्रीमों व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विकास कार्य़ों के माध्यम से अपने कार्य़कर्ता के अन्दर जोश भरने का काम शुरु कर दिया हैं। साथ ही केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं को बताने से भी नही चूंक रहे हैं।

Also Read :  अटल जी का निधन भारत की राजनीति के महायुग का अंत : सीएम योगी

तो वही बसपा नेता भाजपा पर तीखे हमले भी कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्वाचल में अपने खिसके जनाधार को वापस पाने के लिए फूक फूक कर कदम आगे बढा रहे हैं। गोऱखपुर, फुलपुर और कैराना में लोकसभा उप चुनाव के नतीजे से बसपाईयों को संजीवनी मिली हैं।

हमारे साथ पूर्व सांसद घनश्याम खरवार आय़े हैं

बसपा के साथ हाथ मिला कर सपा भी अपनी डूबती नैया को बैतर्णी नदी पार करने में लगी हुई हैं। वही इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने कहा कि मऊ जनपद के संगठन की समीक्षा करने के लिए हम और हमारे साथ पूर्व सांसद घनश्याम खरवार आय़े हैं।

कई महीनों से संगठन के गठन का काम चल रहा था, जिसमें जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी और सेक्टर कमेटी का गठन हो चुका हैं। समीक्षा के बाद कार्य़कर्ताओं को बताया जायेगा की हमें आगे क्या करना हैं और 2019 में कैसे विजय प्राप्त करना हैं, ये बता कर कार्य़कर्ताओं में जोश भरने के लिए हम आये हैं।

नेता जो भी फैसला लेंगी वो सभी को स्वीकार रहेगा

इसके बाद कहा कि एससी एसटी एक्ट मामलें में न्यायालय के आदेश का हम लोग स्वागत करते हैं।
लेकिन बीजेपी बाले क्या करते हैं और क्या करते हैं ये बात देश में किसी से छुपा नही हैं। इऩके कार्य़काल का चार वर्ष बीत चुका हैं। इसलिए इऩकों देश के जनता का ध्यान आ रहा हैं। इनकी कथनी और करनी में बहुत अन्तर हैं। ये बात जनता जान चुकी हैं। गठबंधन मामलें पर किसी बात को कोई विवाद नही हैं। गठबंधन होगा या नही होगा इस मामलें पर हमारी नेता जो भी फैसला लेंगी वो सभी को स्वीकार रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More