पुलिस चौकी में लड़कों ने मचाया हुड़दंग, दरोगा की कुर्सी पर बैठ मेज पर रखे पैर; सोती रही यूपी पुलिस

agra

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें चौकी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। मामला यूपी के आगरा जिले स्थि​त थाना जगदीशपुरा की अवधपुरी चौकी का है। मंगलवार को दो वीडियो वायरल हुए।

इनमें तीन लड़के मौजमस्ती करते दिख रहे हैं। एक वीडियो में गाना गाते दिख रहे हैं तो दूसरे में दरोगा की कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखता लड़का नजर आ रहा है। पुलिस लड़कों की तलाश कर रही है।

एक वीडियो छह सेकंड का है। इसमें नजर आ रहा है कि चौकी खाली पड़ी है। मेज पर दरोगा की कैप रखी है। लड़का स्टाइल में जाता है। कुर्सी पर बैठने के बाद मेज पर पैर रख लेता है। सामने से कोई वीडियो बना रहा है।

दूसरा वीडियो नौ सेकंड का है। इसमें एक लड़का मेज पर खड़ा है। दो फर्श पर खड़े हैं। इनमें से ही एक गाना गा रहा है। चौथा सामने खड़े होकर वीडियो बना रहा है। मंगलवार को दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

इसे व्हाट्सएप के कई ग्रुपों पर शेयर किया गया। पुलिस पर सवाल भी उठाए गए। चौकी में इस तरह से घुसकर वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की जाने लगी। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें: जब कुत्ता बना दूल्हा, दुल्हनिया संग लिए सात फेरे; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी…

यह भी पढ़ें: 10वीं के छात्र ने पुलिस चौकी से चुराई रायफल, फायरिंग करने का मन हुआ तो की चोरी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)