अखिलेश अब तुम बड़े हो चुके हो कब तक खिलौने से खेलोगे : भाजपा

yogi

मार्तंड सिंह

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोशल मीडिया में सक्रियता भाजपा के गले की फांस बन गई हैं। तभी तो भाजपा अखिलेश यादव को पानी पी पीकर कोस रही है। दरअसल, अखिलेश यादव ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पर शुक्रवार को तंज कसा। जिसमें अखिलेश ने सीएम योगी को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रदेश की समस्याओं के लिए आपको चुना है। अगर यहां नहीं आते तो वहीं कर्नाटक में  अपना मठ बनाकर रहें।

akhilesh tweet

बौखलाई भाजपा ने अखिलेश को जमकर कोसा

अखिलेश के इस ट्वीट के बाद भाजपा बौखला गई है। अखिलेश का सोशल मीडिया में लगातार भाजपा पर इस तरह से निशाना साधना भाजपा को रास नहीं आ रहा है। तभी तो अखिलेश के ट्वीट पर बौखलाई भाजपा ने अखिलेश को जमकर कोसा। भाजपा प्रवक्ता डॉ चन्द्रमोहन ने  अखिलेश को मोबाइल से न खेलने की सलाह दे डाली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अब तुम बड़े हो चुके हो पार्टी के अध्यक्ष हो कब तक इस लड़कपन में जिओगे।

Also Read :  RSS प्रमुख : बंद करो दलित के घर खाना खाने का ड्रामा

उन्होंने कहा कि अखिलेश के इस लड़कपन की वजह से ही उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। दिन भर मोबाइल पर अनाप सनाप पोस्ट करते रहते हैं। भाजपा ने कहा चुनाव हारने के बाद अखिलेश खाली बैठे रहते हैं और इस तरह के उजुल फिजुल पोस्ट करते रहते हैं। अखिलेश यादव की बचकानी हरकतों का ही नतीजा है जो विधानसभा चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी।

लगता है अखिलेश अपना समय भूल गए

इसलिए बसपा सुप्रीमों ने भी अखिलेश पर अनुभव की कमी होने का तंज कसा था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा लगता है अखिलेश अपना समय भूल गए जब मुजफ्फरनगर में दंगे भड़के थे और अखिलेश सैफई में नाच गाने के मजे ले रहे थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)