भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ सम्मेलन को किया संबोधित

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतापगढ़ में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ काल से लेकर आज तक सिर्फ और सिर्फ विश्व में भारत की जयकार और हर भारतीय की खुशहाली के लिए काम करती है। भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से अन्त्योदय की भावना से काम करते है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन का काम करते-करते प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, सांसद व राष्ट्रपति बनते हैं। भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है और हर कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट्र फिर पार्टी और फिर कहीं स्वयं का भाव होता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बूथ सम्मेलन से पूर्व जैसे ही प्रतापगढ पहुंचे कार्यकर्ताओं का समूह उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। जनपद में प्रथम प्रवेश के साथ ही जगह-जगह भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और काफिले में उनके साथ चल पडे़। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ विधानसभा उपचुनाव में अपना सर्वस्व लगा दें। भाजपा उपचुनाव में प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर बडे अंतर के साथ जीतेगी।

यह भी पढ़ें: ICJ कोर्ट कुलभूषण जाधव केस को स्थगित करने वाली मांग को किया खारिज

श्री सिंह ने कहा कि धारा 370 व 35ए को समाप्त करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के विचारों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है और हम उनको इस कार्यक्रम के माध्यम से आभार प्रदर्शित करते हुए विश्वास दिलाते हैं कि प्रतापगढ़ के गौरवशाली वीर कार्यकर्ता पार्टी के आदेश पर खरे उतरते हुए आने वाले समय में सीएम योगी और पीएम मोदी जी के सपनों को साकार करेंगे ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More