यशवंत सिन्हा ने बनाया अलग ‘राष्ट्र मंच’

0

बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने अपना अलग मंच बना लिया है। यशवंत सिन्हा के साथ मंच साझा कर रहे है शत्रुघ्न सिन्हा। भाजपा सरकार से नाखुश होने के चलते पूर्व केन्द्रीय मंत्री एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने अलग राजनीतिक मंच ‘राष्ट्र मंच’ बनाया है। लोकसभा 2019 के चुनाव के पहले पूर्व मंत्री की संयोजकत्व में बनी इस सियासी पार्टी में भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की अगुवाई में कई राजनेताओं ने राष्ट्र मंच  की सदस्यता ली ।

न्यायालय में क्या हो रहा है अब लीपापोती की जा रही है

राजनीतिक चिंतकों का मानना है कि भाजपा में एकलवादी व्यवस्था के कारण उपेक्षित राजनेताओं ने अलग सियासी दल बनाकर दलगत लोकतांत्रिक मूल्यों की संरक्षण में एक कदम बताया है । जानकारों ने बताया कि  भाजपा में मार्गदर्शक बनाये गये नेताओं से इस मंच को ताकत मिलेगा । यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि न्यायालय में क्या हो रहा है अब लीपापोती की जा रही है।

also read : अरुण जेटली के ये 4 बजट बता रहे हैं मोदी सरकार की आर्थिक नीति

आरोप क्या था कि कुछ केस को प्रफ़र्ड बेंच पर भेजा जा रहा था। क्या देश की जनता को जानने का हक़ नहीं है? मीडिया एक प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है, उसका हाल आप देख ही रहे हैं। जो जांच एजेंसियां हैं सीबीआई, इनकम टैक्स आदि को किसलिए इस्तेमाल किया जा रहा है। औद्योगिक विकास कम है और हमें देश के 60 करोड़ किसानों की फिक्र है।

किसान को एमएसपी नहीं मिल रही है

राज्य और केंद्र सरकारों ने किसान को भीखमंगा बना दिया है। किसान को एमएसपी नहीं मिल रही है. ये कभी मुद्दा नहीं बनता है।इस मंच में यशवंत सिन्‍हा के राष्‍ट्रीय मंच में शत्रुघ्न सिन्हा, दिनेश त्रिवेदी(टीएमसी), माजिद मेमन, संजय सिंह(आप), सुरेश मेहता (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात), हरमोहन धवन(पूर्व केंद्रीय मंत्री), सोमपाल शास्त्री(कृषि अर्थशास्त्र) सहित कई लोग शमिल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More