उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी की रैली के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए मायावती और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि मैं मायावती और अखिलेश से पूछता हूं कि यूपी के विकास के लिए कितना पैसा दिया था, उन्होंने 3 हजार 30 करोड़ दिया था, लेकिन मोदी सरकार बनने के लिए बाद 10 लाख करोड़ से ज्यादा यूपी के विकास के लिए दिया है। शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा न मायावती कर सकती हैं न अखिलेश और न ही अजित सिंह देश की सुरक्षा सिर्फ मोदी सरकार कर सकती है।
Also Read ; आ गया खेसारी का नया सॉन्ग “कहवाँ डाली रंगवा लाले लाल ओढ़नी ओढ़ले बाड़ू”
शाह ने कहा कि मैं साफ साफ देख रहा हूं इस बार 73 से 74 सीट होने वाली हैं कम नहीं होने वाली। पहले अपने सैनिकों के खून का बदला लेने वाले सिर्फ दो देश थे अमेरिका और इस्रायल लेकिन अब इस लिस्ट में भारत भी आ गया है। भारत को इस तरह का गौरव देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है।
पहले सैनिकों को यूं ही मार दिया जाता था लेकिन कोई कुछ बोलने वाला नहीं होता था लेकिन अब उसे घर में घुस कर उसका जवाब दिया जाता है। अब सर्जिकल स्ट्राइक होती है। हम कोर्ट के सामने हलफनामा लेकर गए है कि राम जन्मभूमि को उसकी भूमि वापस दे दी जाए।
राम जन्मभूमि की जमीन कांग्रेस पार्टी ने ली थी लेकिन भाजपा की सरकार ने वापस की है। मैं राहुल गांधी, मायावती और अखिलेश से पूछना चाहता हूं कि वो राम मंदिर पर क्या राय रखते हैं, वो जनता को यह कहते हुए चुनाव में जाएं कि वो उसी स्थान पर मंदिर बनाना चाहते हैं।
हम सभी चाह रहे हैं कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो। भारतीय जनता पार्टी का निश्चय है कि मंदिर उसी स्थान पर बने, लेकिन जब भी मंदिर की बात कोर्ट में होती है तो कांग्रेस के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाते हैं।
हम सभी चाह रहे हैं कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो। भारतीय जनता पार्टी का निश्चय है कि मंदिर उसी स्थान पर बने, लेकिन जब भी मंदिर की बात कोर्ट में होती है तो कांग्रेस के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाते हैं। आज यहां से भूमाफिया भाग गए, भूमाफिया को रखने वाले यहां से भाग गए, भाजपा सरकार में यूपी में कानून का राज स्थापित हो रहा है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)