कांग्रेस पर निशाना साधने के चक्कर में ये क्या कह गए भाजपा MLA

0

हमेशा से विवादित बयान देकर सुर्खियों रहने वाले मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक कांग्रेस पर निशाना साधने के चक्कर में ऐसा बोल गए कि बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक ने कहा कि ‘कांग्रेस ने कहा था वह गरीबी हटाएगी, लेकिन उसने गरीबों को ही हटा दिया।

ऐसी औरतों का बांझ रहना ही ठीक है…

वहां ऐसी औरते हैं जो ऐसे नेताओं को पैदा करती हैं। ऐसी औरतों का बांझ रहना ही ठीक है, जो ऐसी संतानें पैदा करती हों, जो संस्कारी न हों या समाज का भला न सोच सकें। जाहिर है इस तरह के बयान के बयान के बाद उनके खिलाफ विरोध होना तय है। हालांकि पन्नालाल शाक्य के इस बयान पर अब तक भाजपा की ओर से कोई सफाई नहीं आई है। मध्यप्रदेश में इसी साल चुनाव होने हैं।

Also Read :  बंगले में तोड़फोड़ मामले में अखिलेश पर अमर सिंह ने कसा ये तंज

ऐसे में उनका ये बयान नए विवाद को बढ़ावा देने वाला बन सकता है। इससे पहले भी पन्नालाल शाक्य ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा इटली में शादी करने पर कोहली की ‘देशभक्ति’ पर सवाल उठाया था। तब शाक्य ने कोहली का नाम लिए बिना कहा था, “एक बड़े क्रिकेटर ने हाल ही में शादी की है।

पहले भी दे चुके है विवादित बयान

लेकिन इस बड़े देश में, क्या उन्हें शादी के लिए कोई जगह नहीं मिली। एक खिलाड़ी जिसके लिए भारत की जमीन कोई मायने नहीं रखती, वह देशभक्त नहीं हो सकता।”पन्ना लाल ने कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत में शादी क्यों नहीं की। ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर शादी की। ‘ पन्ना लाल ने आगे कहा, ‘उन्हें लाखों लोग चाहते हैं, वे दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, फिर उन्होंने भारत में शादी क्यों नहीं की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More