‘आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक सत्ता में रहेगी BJP, तोड़ेगी कांग्रेस का रिकॉर्ड’

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राम माधव ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा 2047 तक सत्ता में लंबे समय तक चलने वाली कांग्रेस के रिकॉर्ड को तोड़ देगी और भारत के स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगी।

अगरतला में आयोजित एक धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव ने कहा, ‘अगर कोई पार्टी है जो सबसे लंबे समय तक सत्ता में रही है, तो यह कांग्रेस है – 1950 से 1977 तक। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदी जी इस रिकॉर्ड को तोड़ने जा रहे हैं। 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भाजपा सत्ता में रहेगी।’

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार असाधारण रूप से 2022 में आजादी के 75 साल और फिर 100 साल का जश्न मनाएगी।

राम माधव ने कहा ‘तथाकथित-एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर’ को तोड़ते हुए भाजपा ने अपने संसदीय चुनावों में अपने स्वयं के वोट शेयर में छह करोड़ की वृद्धि की। भाजपा ने 2014 में 17 करोड़ वोट हासिल किए थे। 17वें लोकसभा चुनाव में पार्टी को 23 करोड़ वोट मिले।

55 वर्षीय नेता ने यह दावा किया कि कांग्रेस के शासन के दौरान भ्रष्टाचार के कई मामले थे लेकिन उनकी सरकार के पांच वर्षों में भाजपा के खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की अगुवाई में त्रिपुरा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार तीन साल में राज्य को एक मॉडल राज्य बनाएगी। केंद्र सरकार वित्तीय सहायता सहित सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें: …तो क्या वजुभाई 22 साल बाद देवगौड़ा से लेंगे बदला ?

यह बी पढ़ें: गांव पहुंचा बजरंगी का शव, मचा कोहराम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More