Birthday Special : जब ‘कैप्टेन कूल’ हुए एंग्री, फैंस देखकर रह गए थे हक्के-बक्के

dhoni angry

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। वैसे तो धोनी पूरी दुनिया में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर हैं लेकिन आज हम उस वाकया की बात करेंगे जब धोनी ने अपनी कूलनेस खो दी थी।

ये वाकया उस वक्त का है जब धोनी कप्तान के रूप में अपना 100 वां इंडियन प्रीमियर लीग मैच खेल रहे थे। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को आखिरी गेंद पर थ्रिलर मैच में चार विकेट से हराया।

मैच के आखिरी ओवर में, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टॉक ने मिचेल सेंटनर की कमर पर नो-बॉल फेंकी, जिसे पहले एक अंपायर ने नो बॉल दिया था, लेकिन दूसरे अंपायर ने माना कर दिया।

यहां देखें Video-

इससे नाराज धोनी मैदान में उतरे और उन्होंने अधिकारियों के साथ गरमागरम बहस की, उसके बाद उन्हें शांत किया गया और वापस भेज दिया गया। लेकिन उनके ऊपर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था।

धोनी के इस चौकाने वाले व्यवहार से लोगों में एक लंबी बहस छिड़ गई। जबकि क्रिकेट बिरादरी के लगभग सभी लोग इस बात से सहमत थे कि धोनी ने ग्राउंड में जाकर गलत किया। लेकिन कुछ प्रशंसकों ने उनके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की।

महेंद्र सिंह धोनी गुस्से में भी काफी कूल लगते हैं। वैसे ऐसा कम ही हुआ है, जब सुपर कूल कप्तान का रौद्र रूप दर्शकों ने देखा।

यह भी पढ़ें: 20 साल से गुस्सा नहीं हुए धोनी!

यह भी पढ़ें: धोनी के संन्यास की खबरों को लेकर पत्नी साक्षी का बड़ा खुलासा…

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)