यूपी के अम्बेडकरनगर जिला के थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर में बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार की सुबह पूर्व डीआईजी के चचेरे भाई एवं निजी क्लिनिक चलाने वाले एक चिकित्सक को को गोली मार दी।
गम्भीर रूप से घायल दोनों का इलाज आजमगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ ने कर मामले की छानबीन में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें : सबसे महंगे चालान का नेशनल रिकॉर्ड, कटा 1.41 लाख का चालान
यह है पूरी जानकारी
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के चोरमरा कमाल पुर निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राम एस सिंह उत्तर प्रदेश पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक की दुल्हूपुर शाखा में कैशियर पद पर तैनात हैं। पूर्व डीआईजी जयप्रकाश सिंह के चचेरे भाई रविन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे अपने घर के दरवाजे के सामने खड़े थे।
तभी पल्सर सवार दो युवक आये और उनसे दो मिनट कुछ बात की इसके बाद दोनों में से एक युवक ने उनको गोली मार दी। गोली रविन्द्र प्रताप सिंह के सिर में लगी।
गोली हो गई मिस
गोली मारने के बाद युवक थाना क्षेत्र के ही पदुमपुर कस्बे के चौक में पहुंचे और जहां पर प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर वीके यादव के पिता निजी पब्लिक क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर लक्ष्मीकांत यादव अपने क्लिनिक की सफाई कर लगभग छ बजे खड़े थे। दोनों बदमाशों ने डॉक्टर लक्ष्मीकांत यादव को गोली मारी जिसमें पहली गोली मिस हो गई।
बदमाशों द्वारा गोली मारते देख चिकित्सक क्लिनिक के अंदर भागे तो बदमाश अंदर घुस कर दूसरी गोली मारे जो उनके पीठ में लगी। इसके बाद बदमाश राजेसुल्तानपुर की ओर फरार हो गए।
गंभीर हालात में रेफर
मौके पर परिजन डॉक्टर लक्ष्मीकांत यादव को सीएचसी जहांगीरगंज ले गए जहां पर उन्हें गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल के बजाय उन्हें सीमावर्ती जनपद आजमगढ़ ले गए जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
पूर्व डीआईजी में भाई रविन्द्र प्रताप सिंह को भी परिजन आजमगढ़ ले गए जहां पर इलाज जारी है। दोनों का इलाज मेंदाता में हो रहा है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
एसएसपी समेत आलाधिकारी मौजूद
सुबह-सुबह दो जगह गोलीकांड की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्र,अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र सीओ आलापुर अमर बहादुर सहित राजेसुल्तानपुर एवं जहांगीरगंज पुलिस मौजूद है।
पुलिस अधीक्षक मामले की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने घटना में शामिल बदमाशों को शीघ्र पकड़ लिए जाने का दावा किया है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि युवकों ने दोनों को पुरानी रंजिश में गोली मारी है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)