बिहार चुनाव 2020 : HAM के 7 प्रत्याशी घोषित, जीतन राम मांझी के दामाद और समधिन को भी मिला टिकट
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) ने अपने 7 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
इसके मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष इमामगंज, जहां से वे पिछली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे वहां, से वे मैदान में रहेंगे ही। खदुमपुर सीट से जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी उम्मीदवार बनाए गए है।
जीतन राम मांझी की समधिन ज्योति देवी को बाराचट्टी का टिकट दिया गया है। इसके अलावा, कुटुम्बा से श्रवण भुईंयां, कस्बा सीट से राजेंद्र यादव, सिकंदरा से प्रफुल्ल मांझी और टेकारी से अनिल कुमार को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
आपको बता दें कि जीतन राम मांझी चुनाव से कुछ समय पहले महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ आए हैं। उन्हें वापस एनडीए में लाने में नीतीश कुमार बड़ी भूमिका मानी जा रही है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में 243 सीटों के लिए मतदान होगा।
बता दें कि बिहार विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है जिसमें पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होना है।
वहीं चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। 243 सदस्यों वाले बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण की 71 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: बिहार में सियासी उबाल, लालू के बाद अब उनके ‘लाल’ भी जाएंगे जेल!
यह भी पढ़ें: बिहार : हत्या मामले में आया तेजस्वी और तेजप्रताप का नाम, FIR दर्ज
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]