एक ही परिवार के 5 लोगों का फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप…

एक ही परिवार के 5 लोगों का फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

0

बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ही घर में पांच लोगों के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। सभी शव फंदे से लटके हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

पांच शव बरामद-

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राघोपुर थाने के गद्दी गांव निवासी मिश्रीलाल साह के घर से पांच शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में साह, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। कुमार ने बताया कि साह तीन भाई हैं, लेकिन इनकी दो भाईयों से भी बात नहीं होती थी। पूरा परिवार घर में ही कैद रहता था।

घर से काफी कम निकलता था परिवार-

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में साह और उनकी पत्नी तथा तीन बच्चे हैं। बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत छानबीन के बाद ही मामले की हकीकत सामने आ पाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के लोग बताते हैं कि यह परिवार घर से काफी कम निकलता था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: स्कूल का फीस नहीं दे पाया मजदूर बाप, बेटे ने कर ली आत्महत्या

यह भी पढ़ें: दिल्ली : एम्स के बाथरूम में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More