भूटान के PM बोले, ISRO के वैज्ञानिकों पर गर्व, उनकी कड़ी मेहनत ऐतिहासिक

0

भारत के महत्वकांक्षी अन्तरिक्ष अभियान चंद्रयान 2 के लैंडर का अंतिम क्षणों में ऑर्बिटर से कनेक्शन टूट गया, जिसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के कई नेताओं और आम जनता ने इसरो पर गर्व जताया है। इसी कड़ी में भारत के पड़ोसी देश भूटान ने भी इसरो को उसकी कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, मोदी और उनकी टीम एक दिन जरुर कामयाब होगी।

ट्वीट कर भूटान के प्रधानमंत्री ने जताया गर्व:

शनिवार की सुबह तड़के भारत के चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था, इस दौरान लैंडर की ट्रेजेक्ट्री में बदलाव होने के चलते लैंडर और ऑर्बिटर का कनेक्शन टूट गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। मोदी ने उन्हें हिम्मत से काम लेने को कहा। इसी क्रम में शनिवार को पड़ोसी देश भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने कहा है कि, हमें भारत और उनके वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ऐतिहासिक है। मोदी और उनकी टीम एक दिन जरूर कामयाब होगी।

राहुल गाँधी ने भी किया ट्वीट:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, इस तनावपूर्ण समय में प्रतीक्षा करते हुए पूरा राष्ट्र इसरो की पूरी टीम के साथ खड़ा है। आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। जय हिन्द। चंद्रयान-2 मिशन पर उनके अविश्वसनीय काम के लिए इसरो टीम को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्त्रोत के समान है। आपका काम व्यर्थ नहीं है। इसने कई मिसालें कायम की हैं और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

गृह मंत्री अमित शाह भी बोले देश के वैज्ञानिकों पर गर्व:

इसी क्रम में  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अब तक की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। भारत इसरो के अपने प्रतिबद्ध और परिश्रम करने वाले वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। इसरो की भविष्य की योजनाओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:  वन मंत्रालय ने “मैन वर्सेस वाइल्ड” को 01 दिन में अनापत्ति दी थी: नूतन ठाकुर

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More