साध्वी प्रज्ञा को झटका, चुनाव प्रचार पर लगा 72 घंटे का बैन

0

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग की डंडा चला है। प्रज्ञा ठाकुर की चुनाव प्रचार और रैली पर 72 घंटे का बैन लगाया गया है। बैन के बाद साध्वी प्रज्ञा भोपाल के कर्फ्यू वाली माता के मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं हैं।उन्होंने वहां पूजा की और कीर्तन में भी भाग लिया।

चुनाव अयोग ने यह फैसला साध्वी प्रज्ञा के उस बयान के वायरल होने के बाद लिया है जिसमें वह बाबरी मस्जिद तोड़नें की बातें साझा कर रहीं हैं। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक अब साध्वी प्रज्ञा अगले तीन दिनों तक किसी प्रकार के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

क्या कहा था साध्वी प्रज्ञा ने?-

बता दें कि इस बयान को लेकर भोपाल बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मालूम हो कि बीते दिनों उन्होंने कहा था कि वह 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वाले लोगों में से थीं और इस पर उन्हें गर्व है।

इससे पहले प्रज्ञा ने मुंबई के एटीएस प्रमुख रहे और आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था। मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने बयान वापस लेते हुए माफी भी मांग ली थी।

भोपाल में प्रज्ञा बनाम दिग्विजय-

भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा भारती को कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने अपने प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है।

भोपाल भाजपा का गढ़ रहा है और यहां तीन दशक से भाजपा का लगातार कब्जा है। इस दफा कांग्रेस ने भाजपा को चुनौती देने के लिये यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी रण में खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें: उमा भारती के गले लगकर रोईं साध्वी प्रज्ञा

यह भी पढ़ें: साध्वी के बयान पर हेमंत करकरे की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More