लॉकडाउन में आया खेसारी का ‘टाइम पास’

कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने का वीडियो वायरल हो रहा है

0

कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने का वीडियो वायरल हो रहा है। गाने के बोल भी लॉकडाउन की सिचुएशन दिखा रहा है।

‘टाइम पास’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी हो चुका है। गाने को खेसारी लाल यादव और खूशबू जैन ने गाया है। गाने को संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। भोजपुरी फिल्म ‘एक साजिश जाल’ के इस गाने को यूट्यूब पर आते ही दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों हर तरह से बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसके साथ ही भोजपुरी सुपर स्टार्स की फैंन फॉलोविंग भी ताबड़तोड़ बढ़ रही है।

इतनी फीस लेते हैं खेसारी-

khesari lal Coolie No.1 Bhojpuri Movie Trailer release

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के फिल्‍मी अंदाज से लेकर उनके गानों तक का हर कोई दीवाना है। खेसारी लाल यादव का स्टाइल भोजपुरिया सिनेमा के फैन को खासा पसंद आता है।

खेसारी लाल एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपए फीस लेते हैं। स्टेज शो के लिए करीब 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा खेसारी की एल्बम भी मार्केट में 1 से 2 करोड़ का बिजनेस आराम से कर लेती है। विज्ञापनों से खेसारी को 50 हजार रुपए की कमाई हो जाती है।

यह भी पढ़ें: लंदन में लिट्टी चोखा बेचेंगे खेसारी लाल यादव!

यह भी पढ़ें: 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया खेसारी लाल यादव का यह VIDEO, आपने देखा?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More