देखें, भोजपुरी क्वीन आम्रपाली संग निरहुआ ने मनाई महाशिवरात्रि

bhojpuri actor nirahua and aamrapali wishes mahashivratri
bhojpuri actor nirahua and aamrapali wishes mahashivratri

महाशिवरात्रि का पर्व है और हर कोई भोले बाबा की आस्था में है। वहीं भोजपुरी सिनेमा के सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपने सभी प्रशसंकों और शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। निरहुआ और आम्रपाली नेइसके लिए एक वीडियो भी जारी किया है।

वीडियो जारी कर दी शुभकामनाएंः

सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली ने बड़ी ही संजीदगी से महाशिवरात्रि की अपने फैंस को बधाई दी है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों कलाकार प्रार्थना भी कर रहे हैं कि भोले बाबा हम सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें।

इसके साथ ही दोनों एक्टर्स ने अपने अपने इंस्टा अकॉउंट से भी महादेव की फोटो शेयर कर शुभकामनाये दी। जिसमें आम्रपाली ने भोपाल के बाबा महाकालेश्वर की तस्वीर के साथ लिखा कि ‘काल भी उसका क्या करें जो भक्त है महाकाल का’।

https://www.instagram.com/p/Buk19Qvn0Mb/

वहीं निरहुआ ने भी शुभकामनाएं दीं और लिखा, हर हर महादेव….

https://www.instagram.com/p/Buk-1qdAJED/

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)