चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘यूपी में मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गईं’, पुलिस ने किया इनकार

0

बुलंदशहर जिले में एक रैली को संबोधित करके लौट रहे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर के काफिले पर रविवार की देर रात कथित तौर पर हमला हुआ। आजाद ने कहा कि उनके काफिले पर गोलीबारी की गई।

चंद्रशेखर आजाद ने रविवार की देर रात ट्वीट किया, “विपक्षी दलों ने बुलंदशहर चुनाव के हमारे उम्मीदवार को डराया। आज की रैली के बाद मेरे काफिले पर कायराना तरीके से गोली चलाई गई। यह उनकी हताशा को दर्शाता है .. वे माहौल को जहरीला बनाना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।”

आजाद ने कहा कि उनके काफिला पर तब गोली चली जब उनकी आजाद समाज पार्टी के सदस्य आगामी उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। यह स्पष्ट नहीं है कि भीम सेना प्रमुख खुद घटना के समय मौजूद थे या नहीं। यह घटना 3 नवंबर को बुलंदशहर उपचुनाव से पहले हुई है।

घटना से पुलिस ने किया इनकार-

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने चंद्रशेखर के काफिले पर हमला होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के उम्मीदवारों से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की जानकारी मिली है। अभी चंद्रशेखर के काफिले पर हमले की रिपोर्ट की पुष्टि होनी बाकी है।

UP में उपचुनाव-

उत्तर प्रदेश में 7 सीटों में हो रहे उपचुनाव में बुलंदशहर सीट भी शामिल है, इसी के साथ भीम आर्मी अपनी राजनीतिक शुरुआत करने जा रही है। बुलंदशहर से चंद्र शेखर ने हाजी यामीन को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड: पीड़ित परिवार को अपने साथ रखने के लिए चंद्रशेखर आजाद जाएंगे कोर्ट

यह भी पढ़ें: UP विधानसभा उपचुनाव : मैदान में उतरेंगे चंद्रशेखर, करेंगे प्रचार अभियान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More