सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का मुंबई में आज सुबह (रविवार को) निधन हो गया। 92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वही उनको अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई के शिवा जी पार्क में कई बॉलीवुड हस्तियों समेत राजनीतिक पार्टियों के नेता भी वहां पर मौजूद है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुंबई शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर को अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
तिरंगे में लिपटा लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर:
लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है। स्वर कोकिला लता के अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ रोड के चारो ओर उमड़ी। भारत रत्न लता मंगेश्कर के पार्थिव शरीर को उनके घर प्रभुकुंज से अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया गया है।
बॉलीवुड की महान हस्तियां पहुंचे लता मंगेशकर के घर:
बॉलीवुड की कई हस्तियां भारत रत्न लता मंगेशकर के घर पहुंचकर उनको अंतिम विदाई दी। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, आशा भोसले, अनुपम खेर, जावेद अख्तर और भाग्यश्री, शाहरुख खान, श्रद्धा कपूर, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली भी मुंबई शिवाजी पार्क पहुंची हुई है।
भतीजे ने लता मंगेशकर को दी मुखाग्नि:
भारत रत्न स्वर कोकिला को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।लता मंगेशकर का रविवार शाम 7 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे ने लता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने विराट कोहली के शादी को लेकर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा
यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP
(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)