बंद कमरे में पुतिन से मुलाकात के बाद  बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको की बिगड़ी तबीयत, जहर देने की आशंका

0

बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों अचानक तबीयत बिगड़ने से मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती। लुकाशेंकों को जहर देने की बात की गई है। लुकाशेंको रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने मॉस्को पहुंचे थे, जहां दोनों की मुलाकात एक बंद कमरे हुई थी। इसके तुरंत बाद ही लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बंद कमरे में लुकाशेंकों की पुतिन से हुई थी बातचीत

लुकाशेंको के अस्पातल में भर्ती होने की जानकारी बेलारूस में विपक्ष के नेता वालेरी सेपकालो ने दी है। सेपकालो ने बताया कि लुकाशेंकों को तबीयत खराब होने के बाद मॉस्को के सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी, जिसके बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई।

लुकाशेंको को जहर देने की आशंका

सेपकालो ने बताया कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेपकालो ने जानकारी दी कि लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि आमतौर पर शरीर में जहर पहुंचने के बाद खून को साफ करने की प्रक्रिया की जाती है। यही वजह है कि लुकाशेंको को जहर देने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

पहले से खराब चल रही थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, बेलारूसी के राष्ट्रपति लुकाशेंको और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दूसरे के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं, एक रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि लुकाशेंको की तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी। जिसका इलाज भी लुकाशेंको करा रहे थे।

एक दिन पहले दिया था रूसी मीडिया को इंटरव्यू

वहीं, तबीयत बिगड़ने से एक दिन पूर्व रविवार को लुकाशेंको ने रूस के एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया था। लुकाशेंको ने रूसी मीडिया से कहा था कि जो देश यूनियन स्टेट बेलारूस और रूस के साथ आते हैं तो उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को ही लुकाशेंको ने ये भी दावा किया था कि रूस से उसे कुछ रणनीतिक रूप से अहम परमाणु हथियारों का ट्रांसफर शुरू हो गया है। इस संबंध में दोनों देशों में एक समझौता भी हुआ है।

Also Read : पाक में जेल के अंदर महिलाओं के साथ हो रहा यौन शोषण, PTI के आरोप से घबराई शरीफ सरकार

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More