छठ पूजा में फिर से धूम मचाने जा रहा है ‘बेजोड़’, इस बार वर्क फ्रॉम होम के साथ होगी छठी मईया की पूजा

0

आस्था का महापर्व छठ की आस्था बिहार और पूर्वांचल में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में छाई हुई है। ये आम लोगों का त्योहार है। विदेश में भी लोग इस त्योहार को बड़े ही शान से मनाते हैं। ये त्योहार लोगों को आपस में जोड़ता है।

बात छठ पूजा की हो रही हो तो वो बिना छठ गीतों के पूरी नहीं हो सकती। छठ का व्रत रहने वाली महिलाएं छठ पूजा करते हुए अपने पारंपरिक गाने को गाती हैं। छठ गीतों में आस्था और विश्वास के साथ भव्यता और भावनाएं भी होती है।

छठ पूजा के मौके पर ‘बेजोड़’ हमेशा बेजोड़ तरीके से छठ पूजा का वीडियो बनाता है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। पिछले 5 साल से ‘बेजोड़’ छठ पूजा के मौके पर वीडियो बनाता आ रहा है जो काफी पॉपुलर होता है।

हर बार की तरह इस साल भी ‘बेजोड़’ की टीम छठ गीत रिलीज़ करने जा रही है जिसका टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। गाना 1 नवंबर को रिलीज होगा। गाने के टीजर को देखकर लगता है कि यह वीडियो सांग भी लोगों को खूब भाएगा।

यहां देखें टीज़र-

अपनी जड़ों को दुनिया के सामने लाने का काम बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निर्माता व निर्देशक नितिन चंद्रा करते आए हैं। इनके बनाए वीडियोज़ में पद्मश्री शारदा सिन्हा की आवाज भी सुनने को मिलेगी।

इस बार के छठ पूजा के वीडियो में क्रांति प्रकाश झा और क्रिस्टीन ज़ेडेक ने अभिनय किया है। इस बार वीडियो का थीम Work From Home और छठ पूजा रखा गया है। गीत में भोजपुरी जगत के मशहूर गायक प्रभाकर पांडेय ने भी अपनी आवाज़ दी है।

प्रभाकर पांडेय, भोजपुरी जगत के एक नायाब हीरा हैं। उनके साथ प्रियंका हरवार, शैलेंद्र मिश्रा, साकेत बैरोलिया, शालिनी दुबे ने भी अपनी आवाज़ दी है।

यह भी पढ़ें: त्योहारों में घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें; यहां चेक करें रूट और टाइमिंग

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में छठ पूजा को लेकर यूपी सरकार ने दिए कड़े निर्देश

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More